दो शातिर बदमाशों को हथियार लहरा कर आतंक मचाते कुठला पुलिस ने दबोचा, वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा भय एवं शांति पूर्ण वातावरण बनाने एवं अवैध शस्त्रो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ0 संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में आज 20 नवंबर 2024 को कुठला पुलिस को एक सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर पुरैनी में एक व्यक्ति धारदार चाकू लिये हुए है जो कोई घटना करने के आशय से घूम रहा है और आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। सूचना पर आकाश यादव पिता अनिल यादव उम्र 21 वर्ष निवासी लमतरा थाना कुठला को धारदार तलवार नुमा चाकू के साथ घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह एक अन्य कार्यवाही में अभय चौधरी पिता गुड्डा चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी चाका थाना कुठला निवासी लमतरा थाना कुठला जिला कटनी के कब्जे से धारदार बकानुमा चाकू जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पृथक पृथक अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेश से जिला जेल कटनी भेजा गया है।

कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, नरेन्द्र पटेल, राहुल सिंह, ताहिर खान, राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय आरक्षक राजू मार्को, विजय प्रजापति द्वारा कड़ी मेहनत एवं लगन से आरोपी को कट्टा के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post