खितौली पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में चलाया जागरूकता अभियान, यातायात सुरक्षा साइबर फ्रॉड की दी ग्रामीणों को जानकारी

कटनी। पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत बरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खतौली चौकी पुलिस में आज हदरहटा ग्राम में लगे साप्ताहिक बाजार के दौरान लोगों को यातायात सुरक्षा एवं साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा बढ़ते साइबर फ्रॉड एवं सड़क हादसों को देखते हुए समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियो को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, विजयराघौगढ़ एसडीओपी केपी सिंह, बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में खतौली चौकी प्रभारी केके पटेल के द्वारा आज ग्राम हदरहटा में साप्ताहिक बाजार के दौरान लोगों को एकत्र कर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। उन्होंने लोगों को साइबर फ्रॉड के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी अंजानी कॉल या अंजानी लिंक पर क्लिक न करें, हो सकता है कि आप ठगी के शिकार हो जाएं। वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए हेलमेट अवश्य लगाए। आपके द्वारा बरती गई सतर्कता ही ऐसे घटनाक्रम से बचने का एकमात्र और सरल उपाय है।