आदिवासी छात्रावास के बच्चों के साथ जुहला बाईपास यातयात पुलिस ने मनाई गाँधी जयंती, विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन, बच्चों को कानून संबंधी विषयों की दी जानकारी

कटनी। यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी जुहला बाईपास के द्वारा आज 2 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में आदिवासी बालक छात्रावास पौड़ी के बच्चों के साथ संवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। फिर बच्चों के द्वारा ‘गाँधी जयंती’ एवं ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की थीम पर बनाई गई पेंटिंग का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद चौकी प्रभारी सूबेदार मोनिका खड़से एवं छात्रावास प्रभारी श्रीमती पूजा राय द्वारा बच्चों से स्वच्छता के महत्व, बालकों की सुरक्षा, गुड टच बैड टच, चाइल्ड हेल्पलाइन इत्यादि विषयों पर विस्तृत संवाद किया गया। साथ ही बच्चों की करियर काउंसलिंग की गई एवं चॉकलेट वितरित की गयी।