शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक चला रहा था ट्रक, झिंझरी चौकी पुलिस ने वाहन जब्त करते हुए की कार्रवाई

कटनी। शराब का सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते पाये जाने पर झिंझरी पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा व थाना प्रभारी अनुप सिंह ठाकुर थाना माधवनगर के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरी. प्रियंका राजपूत  एवं चौकी के स्टाफ द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान नायरा पेट्रोल पंप के पास एन एच 30 पर वाहन क्रमांक यूपी 78 एच.एन. 3064 के चालक को खतरनाक तरीके से वाहन चलाते पाया गया। लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते पाए जाने पर उक्त वाहन को रोककर चेक किया गया। जिसमे वाहन चालक किशन स्वरूप पिता स्व. केदार सिंह उम्र 46 साल नि. जैसलरूरा थाना राजपुर जिला कानपुर देहात उ.प्र. शराब के नशे में चूर था। शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। जिसका शासकीय जिला चिकित्सालय में मुलाहिजा कराने पर चिकित्सक द्वारा चालक के नशे में होने की पुष्टि की गयी। उक्त वाहन चालक किशन स्वरूप  के विरुद्ध धारा 184, 185 मोटर व्हीकल एक्त के अन्तर्गत इस्तगासा क्रमांक 0/24 तैयार कर माननीय न्यायालय मे इस्तगासा पेश करने हेतु धारा 35(1) बीएनएसएस का नोटिस देकर माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने हेतु पावंद कर उक्त आरोपी को छोड़ा गया।

उपरोक्त कार्रवाई में उप निरी. प्रियंका राजपूत चौकी प्रभारी झिंझरी, आर. सुरेश कोरी व आर. जज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Recent Post

कृषि में वैज्ञानिक तरीके अपनाकर बढ़ायें लाभ, कलेक्टर श्री यादव ने किसानों से नरवाई न जलाने की अपील, पिपरौंध के कृषि विज्ञान केन्द्र मे आयोजित जिला स्तरीय कृषि मेला में किसानों को किया संबोधित