शराब पीकर ना सोए दुर्गा प्रतिमाओं के पास, शांति समिति की बैठक में विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी ने समितियों को दी हिदायत

 

 

कटनी। आगामी त्योहारों को देखते हुए विजयराघवगढ थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। थाना परिसर में आज 1 अक्टूबर 24 को प्रारंभ हो रहे दुर्गा उत्सव त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के संबंध मे शांति समिति की बैठक ली गई। जिसमे थाना प्रभारी रीतेश शर्मा,  तहसीलदार मनीष शुक्ला, अस्पताल बीएमओ डॉक्टर विनोद एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में दुर्गा उत्सव समितियों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार दुर्गा उत्सव त्यौहार को शांतिपूर्वक ढंग से मनाने एवं शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु हिदायत दी गई। जिसके तहत दुर्गा पण्डालों को विवादित स्थान में एवं आम रास्ता अवरोध कर नहीं रखने व पण्डालों से सिर्फ़ धार्मिक गाने बजाने हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने की एसडीएम से अनुमति प्राप्त कर बजाने व हर दुर्गा कमेटी में १०-१० वेलेंटियर रखने।

दुर्गा उत्सव समितियां को हिदायत देते हुए विजयराघौगढ़ थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के पास रात में आवश्यक रूप से समिति का कोई पदाधिकारी सोए और यह ध्यान रखा जाए की शराब का सेवन करके दुर्गा प्रतिमा के पास ना सोए। बिना हुड़दंग किए प्रतिमा विसर्जन करने हेतु निर्धारित दिनाँक और स्थान में ही करने की हिदायते दी गई।

शराब पीकर ना सोए दुर्गा प्रतिमाओं के पास, शांति समिति की बैठक में विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी ने समितियों को दी हिदायत

 

कटनी। आगामी त्योहारों को देखते हुए विजयराघवगढ थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। थाना परिसर में आज 1 अक्टूबर 24 को प्रारंभ हो रहे दुर्गा उत्सव त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के संबंध मे शांति समिति की बैठक ली गई। जिसमे थाना प्रभारी रीतेश शर्मा, तहसीलदार मनीष शुक्ला, अस्पताल बीएमओ डॉक्टर विनोद एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में दुर्गा उत्सव समितियों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार दुर्गा उत्सव त्यौहार को शांतिपूर्वक ढंग से मनाने एवं शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु हिदायत दी गई। जिसके तहत दुर्गा पण्डालों को विवादित स्थान में एवं आम रास्ता अवरोध कर नहीं रखने व पण्डालों से सिर्फ़ धार्मिक गाने बजाने हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने की एसडीएम से अनुमति प्राप्त कर बजाने व हर दुर्गा कमेटी में १०-१० वेलेंटियर रखने। दुर्गा उत्सव समितियां को हिदायत देते हुए विजयराघौगढ़ थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के पास रात में आवश्यक रूप से समिति का कोई पदाधिकारी सोए और यह ध्यान रखा जाए की शराब का सेवन करके दुर्गा प्रतिमा के पास ना सोए। बिना हुड़दंग किए प्रतिमा विसर्जन करने हेतु निर्धारित दिनाँक और स्थान में ही करने की हिदायते दी गई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak