शहर में बिना नंबर के दौड़ रहे सैकड़ो ई रिक्शा, अवैध रूप से ई रिक्शा चलाने वालों के खिलाफ यातायात और आरटीओ ने खोला मोर्चा, आधा दर्जन वाहन जप्त

Oplus_131072

कटनी। शहर में अव्यवस्थित यातायात के लिए काफी हद तक ई रिक्शा चालकों को जिम्मेदार माना जाता है। बिना नंबर प्लेट और वैध दस्तावेज के शहर के मुख्य मार्गों और बाजार में दौड़ते ई रिक्शा चालकों की मनमानी राहगीरों एवं आम नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनी रहती है। ई रिक्शा चालकों के कारण उत्पन्न हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर दिलीप यादव एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर आज आरटीओ विभाग एवं यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से माधव नगर गेट पर चेकिंग अभियान चलाया। ई रिक्शा चालकों के दस्तावेजों की जांच करते हुए लगभग आधा दर्जन ई रिक्शा को अवैध रूप से दौड़ते हुए पाया गया, जिन्हें जप्त कर प्रकरण तैयार किए गए। इसके साथ ही कई ई रिक्शा चालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही भी की गई।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ अधिकारी विमलेश गुप्ता एवं यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि ई रिक्शा चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर दिलीप यादव एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा लगातार निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं, जिसके तहत आज माधव नगर चौराहे में संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान लगाया गया। चैकिंग अभियान लगाकर शहर में बिना नम्बर प्लेट दौड़ रहे दर्जनों ई-रिक्शा वाहनों के दस्तावेज चैक किये गये। इस दौरान 06 ई-रिक्शा वाहन चालकों द्वारा मौके पर वाहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय की कार्यवाही की गयी। उन्होंने कहा कि ई रिक्शा चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post