जिले भर की गौशालाओं में हुई श्रद्धा भाव से गोवर्धन पूजा, कैलवारा खुर्द में आयोजित हुई जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा

Oplus_131072

कटनी। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना की स्त्रोत गौमाता की सेवा, सम्मान एवं संवर्धन के लिए शनिवार को जिले की सभी गौ-शालाओं में श्रद्धा भाव से उमंग और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा की गई।

“जिला स्तरीय गोवर्धन एवं गौपूजन कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय दयोदय पशु सेवा केन्द्र गौशाला कैलवाराखुर्द कटनी में किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ आर के सोनी सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि इस उत्सव में पशुपालकों, गौसेवकों, गौरक्षकों,  गौशाला स्टाफ, शासकीय विभागीय स्टाफ एवं मातृशक्ति द्वारा भागीदारी की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ, अतिथियों द्वारा विधि-विधान से गौवर्धन की पूजा अर्चना की गई एवं गौमाता की पूजा अर्चना तिलक वंदना एवं फूल माला से कर गुड़ चना खिला कर की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप जायसवाल विधायक मुड़वारा, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा अध्यक्ष जिला पंचायत कटनी,  विशिष्ट अतिथि गण दीपक सोनी टंडन जिला अध्यक्ष भाजपा, सुनील उपाध्याय, रणवीर कर्ण जिला,  शिल्पा जैन,  प्रमोद मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी कटनी,  विवेक गुप्ता डिप्टी कलेक्टर कटनी,  साकेत जैन अध्यक्ष दयोदय गौशाला, प्रमोद जैन महामंत्री दयोदय गौशाला, संजय जैन अध्यक्ष जैन महापंचायत, डॉ आर.के. सिंह उपसंचालक पशु पालन ने कार्यक्रम में भागीदारी की।

विभाग के सभी अधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा उपस्थित अतिथियों का तिलक लगाकर, माला एवं शाल श्रीफल से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

सम्मान -कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में कटनी जिला मुख्यालय में गौ सेवा एवं गौरक्षा के लिए समर्पित संस्था मां लक्ष्मी गौसेवा समिति के उत्कृष्ट गौरक्षकों  सतीश सोनी अध्यक्ष एवं  दीपक विश्वकर्मा, दयोदय गौशाला के अध्यक्ष साकेत जैन, महामंत्री प्रमोद जैन, कार्यकर्ता राजकुमार यादव ग्राम द्वारा, संती लाल यादव ग्राम द्वारा, शासकीय गौशालाओं के स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष  संगीता सिंह  सांई गौशाला छहरी, गौरी बाई पटेल गोकुल गौशाला गैतरा, सुनीता कोरी गोदावरी गौशाला इमलिया, सुनीता बाई पटेल कृष्ण कुंज गौशाला पटवारा, सीमा खंगार कान्हा गौशाला कन्हवारा, विभागीय गौसेवकों में  ज्ञानेंद्र यादव गाता खेड़ा, संतलाल यादव  सेमरा, दीपेंद्र गर्ग इमलिया, मुन्ना लाल यादव चनेहटा एवं सुशील मिश्रा निवार पहाड़ी को माला, शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर मुख्य अतिथि द्वारा उनकी  उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि  विधायक संदीप जायसवाल द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि  मुख्यमंत्री द्वारा गाय और गौवंश के महत्व को मध्यप्रदेश के घर -घर तक पंहुचाने हेतु इस कार्यक्रम को प्रत्येक विकासखण्ड में रखवाया है। गोवर्धन पूजा का पर्व धार्मिक महत्ता के साथ ही हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक भी है। गोवर्धन पूजा का आयोजन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के सम्मान में किया जाता है, जो हमें सिखाता है कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और श्रद्धा होनी चाहिए।

जिला अध्यक्ष श्री टंडन ने कहा कि गौमाता में 33 कोटि देवताओं का वास है उसको सुबह दो रोटी देकर हम इन देवताओं को भी अप्रत्यक्ष रूप से भोग लगाते हैं, इसे सभी लोग अपनी आदत बनाएं तो उत्तम होगा, साथ ही गायों को अपने घर पर रखकर उसके खान पान का ध्यान रखें तभी हमारी देशी गाय सुरक्षित हो सकती है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मेहरा ने कहा कि हम सब को दूध दही घी जैसे अमृत तुल्य भोजन देने वाली गाय को ऐरा न छोड़ें। ये हमारी आर्थिक समृद्धि और प्रगति का प्रतीक है जहां गाय है वहां सुख है।

कार्यक्रम में दयोदय गौशाला के  अनुराग जैन, मगन जैन, मिट्ठू लाल जैन, सतीश जैन, विनय जैन पूर्व एसडीएम, शैलेन्द्र जैन,  अनूप जैन एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। पशुपालन विभाग से डॉ गायत्री राज, ओम पी सोनी,  एव्हीएफओ आर पी पांडे, राकेश कुशवाहा, अतुल भुजिया, विमला महंत, वीरेंद्र सिंह, सौरभ पांडेय, भूमिका उपाध्याय, रामजी, कृष्णा, रामदास,  गौसेवक संकेत, अखिलेश, प्रदीप का विशेष सहयोग रहा।जनपद पंचायत कटनी से एसके खरे ए.ई. मुकेश चक्रवर्ती, अंजना शुक्ला, जन अभियान परिषद् विकास खंड कटनी, आनंद विभाग, दुग्ध संघ कटनी के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का क्रियान्वयन एवं संचालन, डॉ राजेश कुमार सोनी  सिविल सर्जन वेटनरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एवं समापन  प्रमोद जैन महामंत्री दयोदय द्वारा  “जय गौमाता” के जयकारों के उद्घघोष के साथ किया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak