ग्राम खमरिया में जमी थी जुएं की बिसात, पहुंच गई बाकल पुलिस, पांच जुआरियों को रंगे हांथ दबोचा
कटनी। दीपावली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बहाल रखने के लिए बाकल पुलिस लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यवाहियों को अंजाम दे रही है। इसी क्रम में गत रात्रि बाकल थाना पुलिस ने ग्राम खमरिया में जमे जुआं फड़ पर कार्यवाही करते हुए 5 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए बाकल थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनिल यादव ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, स्लिमनाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में बाकल पुलिस के द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कानून व्यवस्था के दृष्टिगत कार्यवाही की जा रही है। गत रात्रि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खमरिया में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर घेराबंदी करके कार्यवाही की गई। छापामार कार्यवाही में रामदास लोधी पिता हल्के सिंह लोधी, मदन गोपाल लोधी पिता जगदीश सिंह लोधी, फदली लोधी पिता शारदा प्रसाद लोधी, निरंजन लोधी पिता कंछेदी लोधी एवं नवनीत सिंह लोधी पिता चरण सिंह लोधी को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए उक्त आरोपियों के पास से कुल 3900 रुपए नगद जप्त किए गए। उक्त सभी आरोपी ग्राम खमरिया निवासी हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।