पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राम रतन पायल ने बचाई युवक की जान, मारने आए युवकों से बचने के लिए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष के घर में घुसा युवक

Oplus_131072

कटनी। विगत रात्रि संत नगर क्षेत्र निवासी एक युवक का कुछ लोगों से विवाद हो जाने के कारण आधी रात कई बाइक सवार उसे मारने के इरादे से उसका पीछा कर रहे थे। बाइक सवार हमलावरों से बचते फिर रहे युवक ने भाग कर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामरतन पायल के घर में शरण ले ली। आधी रात इस तरह भयभीत युवक को अपने सामने देखकर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ने उसे घर के अंदर खींच लिया, जिसके चलते उसे युवक के साथ कोई अनहोनी घटना होने से रह गई।

स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक संत नगर निवासी कृष्ण नामक युवक गर्ग चौराहे में टिकिया का ठेला लगाता है। जहां पर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया था। जिसके बाद बुधवार गुरुवार की दरमियानी देर रात लगभग 12:00 बाइक कई युवक उसे करने के इरादे से उसका पीछा कर रहे थे। बाइकसवारों से जान बचाता फिर रहा युवक भागते हुए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राम रतन पायल के घर जा पहुंचा और आप बीती सुनाते हुए उसने उनके घर में शरण ले ली। बताया जाता है कि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष घटना की शिकायत कोतवाली थाने में भी फोन पर की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak