कोतवाली पुलिस की सक्रियता से मासूम बच्चे पहुंचे परिवार के पास, मां जालपा मंदिर की भीड़भाड़ में हो गए थे गुम

कटनी। नवरात्र के अवसर पर माँ जालपा मंदिर धाम में परिवार के साथ माता के दर्शन करने आए तीन मासूम बच्चे परिवार से बिछड़ गए। भीड़ भाड़ में बच्चों को भटकता देख कोतवाली पुलिस ने बच्चों के परिजनों की तलाश कर उन्हे सुरक्षित परिवार के पास पहुंचाया।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कटनी कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा के द्वारा नवरात्र के पावन पर्व पर सुरक्षा के लिए जगह जगह पर बल तैनात किया गया है। आज कोतवाली पुलिस के अनुराग सोनकर, राकेश त्रिपाठी, NRS विशाल रजक, द्वारा बताया गया कि सुबह माँ जालपा मंदिर धाम से तीन मासूम जो अंशिका भूमिया पिता छोटेलाल भूमिया कैलवारा खुर्द निवासी उम्र 5 वर्ष और चंचल गुप्ता पिता विवेक गुप्ता उम्र 9 वर्ष खिरहनी निवासी और तीसरा बच्चा शिवाय गर्ग पिता विनायक गर्ग उम्र 4 वर्ष खिरहनी निवासी जालपा मंदिर धाम में माता रानी के दर्शन करने पहुचे श्रद्धांलुओं की भीड़ में गुम हो गए थे। कोतवाली पुलिस की सक्रियता से गुम हुए 3 मासूमों के परिजनों की तलाश कर सुरक्षित उन्हें सौपा गया।