गीता जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आडिटोरियम में संपन्न, विधायक, महापौर, कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी

Oplus_131072

कटनी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्यातिथ्य में लाल परेड मैदान भोपाल से राज्य स्तरीय जनकल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रदेश के 1.28 करोड़ लाड़ली बहनों एवं 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को राशि का अंतरण तथा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। यहां जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बस स्टेंड आडिटोरियम में किया गया और गीता पर आधारित भव्य चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। लोगों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संबोधन के सीधे प्रसारण को देखा औार सुना।

इस दौरान मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, अपर कलेक्टर साधना परस्ते, एस.डी.एम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, आयुक्त नगर निगम नीलेश दुबे, तहसीलदार कटनी बी.के.मिश्रा, उपायुक्त पवन अहिरवार, पूर्व निगमाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, पार्षद सर्व श्री बीना बेनर्जी सुभाष सिब्बू साहू, शशिकांत तिवारी, राजेश भास्कर, सीमा श्रीवास्तव सहित अन्य पार्षदों गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरूओं एवं अधिकारी – कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

यहा इस अवसर पर विधायक श्री जायसवाल नें अपने संबोधन में भगवान श्री कृष्ण  द्वारा गीता में दिये गए उपदेशों को मौजूदा परिपेक्ष्य में ज्यादा प्रासंगिक होने की बात कही। उन्होंने कहा कि गीता जिंदगी के हर पड़ाव पर मार्गदर्शन करती है और जीवन मूल्यों की सीख देतीहै। महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने कहा कि गीता मे मानव जीवन की हर समस्या का समाधान निहित है।

विधायक, महापौर और कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने यहां से हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के लिए नियुक्त संपर्क दल को रवाना किया। यह संपर्क दल वार्ड- वार्ड और घर-घर जाकर शासकीय योजनाओं का लाभ पानें से छूटे पात्र हितग्राहयों की पहचान करेंगे ताकि उन्हे शिविर के दिन योजनाओं का लाभ मुहैया कराया जा सके।

जनकल्याण शिविर

नगर निगम कटनी द्वारा बुधवार को बस स्टेंड आडिटोरियम परिसर मे ही मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर लगाया गया जहां विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए और लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही थी। यहां पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करनें के साथ- साथ आधार कार्ड की विसंगतियों को भी दूर किया जा रहा था। चित्र प्रदर्शन में भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा – दीक्षा और जीवन वृतांत को प्रर्दशित करती चित्र प्रदर्शनी को लोगों ने सराहा।

Recent Post

????गड़बड़झाला???? जिस जमीन पर मेरा और मेरे परिवार का हक उसपर अवैध कारोबारी की नजर, कमिश्नर कोर्ट के आदेश भी नहीं मानता कब्जेदार, मेरी जमीन वापस दिलाओ सरकार, मामला माधव नगर के सीट क्रमांक 8 के प्लाट नंबर 292 का