दो बाइकों में सीधी भिड़ंत, आरटीओ अधिकारी श्री गुप्ता ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, एक की इलाज दौरान मौत

Oplus_131072

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत आरटीओ कार्यालय के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आरटीओ अधिकारी ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को स्वयं अपने वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू हुआ। देरशाम एक वृद्ध की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार हादसा आरटीओ कार्यालय के सामने हुआ। मझगवां फाटक निवासी कमलेश चौधरी (60) और एक अन्य व्यक्ति बाइक चला रहे थे। तेज गति के कारण उनकी बाइकों में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद आरटीओ अधिकारी विमलेश गुप्ता ने घायलों की स्थिति देखी और तत्काल अपनी जिम्मेदारी समझते हुए घायलों को अपनी गाड़ी में जिला अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सकों की टीम ने घायलों का प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया है। कुठला थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को जांच में लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्घटना तेज गति के कारण हुई। देरशाम हादसे में घायम कमलेश चौधरी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post