बच्चियों महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस का भोपाल में उपवास, कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे 50 पदाधिकारी

कटनी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में भोपाल में महिलाओं के सम्मान में 19 अक्टूबर शनिवार को आयोजित विशाल उपवास कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, विधायक अजय सिंह राहुल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा की विशेष उपस्थिति पर रोशनपुरा चौराहे में विशाल उपवास कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम में हजारों महिलाओं की विशेष उपस्थिति रही और पूरे दिन कार्यक्रम में केवल महिलाओं ने संबोधन किया।

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में हो रहे बच्चियों  एवं महिलाओं के साथ अत्याचार के खिलाफ खुलकर अपनी आवाज बुलंद की और शासन से न्याय की गुहार की।

भोपाल उपवास कार्यक्रम में कटनी कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान के नेतृत्व में जिले से ब्लॉक अध्यक्ष एवं 50 कांग्रेस पदाधिकारीयों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

भोपाल कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि नीरज सिंह बघेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण रविंद्र सिंह छोटू विजयराघवगढ़, शरद द्विवेदी सिंगोड़ी, विकास निगम बड़वारा, आनंद मिश्रा ढीमरखेड़ा, बड़वारा सरपंच ओंकार सिंह, शैलेश जयसवाल, जमशेद अंसारी, उपाध्यक्ष परिवहन प्रकोष्ठ शरद खटीक, नयन जायसवाल, पार्षद ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर बहरानी, राम मूलवानी, श्रीमती सुषमा धुर्वे, शाहिद भाई जान कैमूर, शहजाद हुसैन रिजवी आदि पदाधिकारी सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post