संविधान दिवस पर कलेक्टर श्री यादव ने किया संविधान की उद्देशिका का वाचन, संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले मे चलेगा वर्ष भर अभियान

Oplus_131072

कटनी। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने मंगलवार 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका का वाचन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष के जनसुनवाई हॉल में किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों – कर्मचारियों सहित नागरिकों ने भी संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संविधान की प्रस्तावना और उसके निर्माण मे योगदान देने वाले विभूतियों के व्यक्तित्व और संविधान के महत्व वीडियो क्लिप भी दिखाई गई।

इस दौरान अपर कलेक्टर संयुक्त कलेक्टर निधि सिंह गोहल, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी और विवेक गुप्ता एस.डी.एम कटनी प्रदीप मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी और जनसुनवाई में पहुंचे आवेदक मौजूद थे। इसी प्रकार जिले की ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, विकासखंड मुख्यालयों, तहसीलों, स्कूल और कॉलेजों में भी भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारियों को लोगों की मौजूदगी रही।

उल्लेखनीय है कि देश में 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के बाद तैयार किया गया संविधान 26 नवम्बर 1949 को अपनाया गया था। इसके बाद देश में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था। संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने पर संविधान की जानकारी के प्रति जन-जागरूकता के लिये 26 नवम्बर 2024 से वर्ष भर चलने वाला हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान आज से शुरू हो गया है।

वर्ष भर की गतिविधियों को एक डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने के लिये वेबसाइट constitution75.com भी तैयार की गई है। वेबसाइट में गतिविधियों की तस्वीरें और वीडियो अपलोड किये जा सकेंगे। इस अभियान में युवाओं और स्कूल के बच्चों को अधिक से अधिक जोड़ने के लिये एक अन्य वेबसाइट https://www.mygov.in पर संविधान विषय पर निबंध, प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता की तस्वीरें साझा की जा सकती हैं। वर्ष भर चलने वाले हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान जन-जागरूकता अभियान के दौरान प्रदेश की शैक्षणिक संस्थाओं में विशेष आयोजन होंगे। इस संबंध में संसदीय कार्य विभाग ने शासन के समस्त विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त और कलेक्टर्स को पत्र जारी कर निर्देश दिये है। अभियान के दौरान जिले भर की ग्राम पंचायतों में भी सामूहिक रूप से संविधान प्रस्तावना का वाचन किया जायेगा। ग्राम पंचायतों को बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के योगदान का प्रचार करने के लिये मायभारत स्वयं सेवकों के माध्यम से संविधान स्वाभिमान यात्राएं आयोजित की जायेगी। यह यात्राएं अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति घनत्व वाली आबादी में विशेष रूप से होंगी। यात्रा के दौरान बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। ग्राम सभाओं में संविधान के अनुच्छेद-51(ए) में नागरिकों के मौलिक कर्त्तव्यों को पढ़कर सुनाया जायेगा।

संविधान दिवस के अवसर पर जिले भर में उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नगर निगम के आचार्य कृपलानी वार्ड स्थित डायमंड इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति में संविधान दिवस का आयोजन किया जाकर संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। इसी प्रकार नगर पालिक निगम कटनी द्वारा बालाजी नगर स्थित जैन नर्सरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संविधान के प्रति जनजागरूकता हेतु विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाकर विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक करते हुए संविधान के महत्व को दर्शाया जाकर संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया।

Recent Post

कृषि में वैज्ञानिक तरीके अपनाकर बढ़ायें लाभ, कलेक्टर श्री यादव ने किसानों से नरवाई न जलाने की अपील, पिपरौंध के कृषि विज्ञान केन्द्र मे आयोजित जिला स्तरीय कृषि मेला में किसानों को किया संबोधित