स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में हुई साफ सफाई की गतिविधियां और श्रमदान
कटनी। राज्य शासन और जिला प्रशासन की मंशा के अनुसार जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत के निर्देश पर जिले की समस्त जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण जनों एवं समाज सेवियों द्वारा तालाब,नदियों,जल स्रोतों के आसपास, धार्मिक स्थलों, हॉट बाजार, सार्वजनिक शौचालयों आदि की साफ सफाई की गई एवं स्वच्छता हेतु सामूहिक श्रमदान किया गया। गांव-गांव स्वच्छता रैलियां निकाली जाकर स्वच्छता संदेश और स्वच्छता नारों के द्वारा नागरिकों को जागरूक किए जाने के प्रयास हुए। ग्रामीणों ने स्वच्छता की महत्ता को लेकर संवाद किया और परिचर्चा में शामिल हुए। ग्रामीण जनों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ ली। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, जागरूक नागरिकों, सरपंच, सचिवों , ग्राम रोजगार सहायक और अन्य जन भी मौजूद रहे।
ढीमरखेड़ा के दशरमन के मढ़ादेवी मंदिर में एसडीएम और सीईओ ने दिलाई स्वछता शपथ और किया श्रमदान
जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत दशरमन के मढादेवी मंदिर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। आयोजित गतिविधि में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती निधि गोहल और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यजुवेंद्र कोरी द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई श्रमदान के माध्यम से नागरिकों को प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान 2 अक्टूबर तक, तिथि वार होने वाली विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जानकारी ग्रामीण जनों को दी। इस दौरान तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया, मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय, जनपद सदस्य गणेश दत्त गौतम, सहायक यंत्री अजय केशवानी, एसबीएम की बीसी संतोष पाठक, उपयंत्री, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य, आदिम जाति कल्याण, शिक्षा एवं अन्य विभागों के अधिकारी सरपंच , सचिव एवं ग्रामीण जन समलित रहे।








