मासूम बच्चे को शराब के साथ डीजल पिलाने वाले पर दर्ज हुआ मामला, स्लिमाबाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

कटनी। एक 12 वर्षीय बालक को जबरन शराब के साथ पेट्रोल और डीजल पिलाए जाने के मामले में स्लिमनाबाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
स्लिमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने जानकारी देते हुए कहा कि 17 अक्टूबर को थाना स्लीमनाबाद मे सूचना प्राप्त हुई कि कटनी शासकीय अस्पताल में 12 वर्ष के बच्चे को किसी व्यक्ति ने दारु में डीजल मिलाकर पिला दिया है। जो ईलाज हेतु कटनी में भर्ती है। इस सूचना की तस्दीकी पर तत्काल शासकीय पुलिस अस्पताल चौकी कटनी पहुंचकर एम एल सी एवं डाक्टर की तहरीर प्राप्त कर अस्पताल में भर्ती अनुराग चौधरी पिता महेंद्र चौधरी उम्र 12 साल एवं पिता महेंद्र चौधरी नि. पहरुआ थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी से पूछताछ कर कथन लेख किया गया व प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी बंदिया उर्फ रामसजीवन पटैल निवासी पहरुआ थाना स्लीमनाबाद के विरुद्ध धारा 296,, 351(3), 123 बी एन एस 3 (2) व्हीए, 3 (1) द, 3 (1) ध एस सी एस टी एक्ट का मामला कायम कर विवेचना मे लिया गया है।