भाजपा सरकार ने किसानों को 3100 एवं 2700 का धान गेहूं खरीदी का झूठा सपना दिखाया -लखन घनघोरिया, जनता की आवाज बुलंद करने 16 दिसंबर को कांग्रेस का भोपाल में विधानसभा घेराव

कटनी। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करने और सरकार को नींद से जगाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदेश व्यापी विधानसभा घेराव आगामी 16 दिसंबर 2024 को राजधानी भोपाल में रखा गया। इस संबंध में मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान के विशेष उपस्थिति में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया ने आरोप लगाते हुए कहा शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से वादा किया था कि वह उनकी आय दोगुनी करेंगे और खेती को लाभ का धंधा बनाएंगे ना तो उनकी आय दोगुनी हुई और ना ही खेती लाभ का धंधा बनी, उल्टे किसानों पर कर्ज का बोझ लाद दिया। पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया ने किसानों को ना खाद दिया ना बिजली और ना ही पानी। विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को झूठे सब्जबाग दिखाएं, अपने संकल्प पत्र में फिर एक बार किसानों को भ्रमित कर धान का 3100 रूपये और गेहूं का 2700 रुपए समर्थन मूल्य देने का वादा करके सरकार बना ली लेकिन किसानों से किये वादों से पूरी तरह मुकर गई। उन्हें न तो धान का 3100 रूपये और न ही गेहूं का 2700 रुपए समर्थन दिया, जिससे किसान हमेशा ठगा ही गया।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है खाद बीज बिजली के संकट से जूझता किसान जैसे तैसे फसल मंडी में बेचने गया तो उसे दिनों-दिन लाईन में लगा रहा और फसल के औने-पौने दाम मिले।
इस अवसर पर मुड़वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जफर, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष पत्रकार वार्ता के प्रभारी प्रेम बत्रा, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, जिला कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट संदीप जयसवाल जीतू आदि उपस्थित रहे।