बिलहरी पुलिस ने 7 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

बिलहरी पुलिस ने 7 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया,नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा व थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय को विश्वसनीय मुखबीर की सूचना पर ग्राम रैपुरा में मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी। इस दौरान स्थायी वारंटी छोटू उर्फ प्रकाश कोल पिता दयालु कोल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम रैपुरा थाना कुठला को घेराबंदी कर पकडा गया। उक्त स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त स्थाई वारंटी को पकड़ने में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, स‌उनि रामसिंह, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, आरक्षक सौरभ जैन, आरक्षक लव उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गोलमाल है?🌟 एनसीईआरटी की किताबों की जगह निजी पब्लिकेशन की महंगी किताबों को प्राथमिकता, जेपीवी डीएव्ही स्कूल की किताबें सिर्फ चुनिंदा दुकानों पर, तो क्या शिक्षा में कमीशन खोरी का बोलबाला

💥क्रिकेट सट्टे की दुनिया💥 तीन पेटी पहले लगाया, एक पेटी एक, अब पांच पेटी, भईया पाना बताओ, माधव नगर में खुलेआम संचालित होने वाले ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की काली सच्चाई, एक फोन कॉल और लाखों की डील, जयपाल और उसका नेटवर्क?…