बड़वारा पुलिस ने गुजरात से किया नाबालिक बालक एवं बालिका को दस्तयाब, ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिली सफलता

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के व्दारा पुलिस मुख्यालय भोपाल प्रदेश स्तर पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालक बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी. हेडक्वाटर उमराव सिंह के मार्गदर्शन में आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने एक बालक और एक बालिका को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की।
विगत 23 अप्रैल 23 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट लेख करायी गई कि इसकी लड़की जिसकी उम्र करीब 15 वर्ष है जो बिना बताये कहीं चली गई है। फरियादी को शंका है कि इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध धारा 363 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अपहृता को आज 22 दिसंबर 2024 को गुजरात से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
इसी तरह 4 मई 2023 को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका लड़का जिसकी उम्र 17 साल है जो बिना बताये कहीं चला गया है। फरियादी को शंका है कि इसके नाबालिक लड़के को कोई अज्ञात व्यक्ति व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बडवारा में अपराध धारा 363 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान अपहृत बालक को गुजरात से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. किशोर कुमार द्विवेदी, सउनि रामनाथ साकेत, सायबर सेल से प्रआर, प्रशांत सिंह एवं सत्येंद्र सिंह तथा म.आर. पूजा त्यागी, सैनिक आशोक श्रीवास की विशेष भूमिका रही।