अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बरही पुलिस ने खोला मोर्चा, आधा दर्जन से अधिक ठिकानों में दी दबिश, जब्त हुई शराब

Oplus_131072

कटनी। बरही पुलिस के व्दारा अवैध शराब बेचने वालों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही की गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व अनुविभागीय अधिकारी कृष्णपाल सिंह के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बरही के नेतृत्व में अवैध शराब बैचने वालों के विरूद्ध अलग अलग स्थानों में टीम गठित कर ताबडतोड कार्यवाही की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री रंजन के व्दारा सभी थाना प्रभारियों को लगातार अवैध शराब पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में आज 19 दिसंबर 2024 को थाना बरही में थाना प्रभारी बरही शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर अलग अलग क्षेत्रों में रवाना किया गया। जिसके फलस्वरूप थाना बरही में आबकारी अधिनियम के तहत अलग अलग क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 07 प्रकरण दर्ज किये गये। जिनसे कुल 28 लीटर देशी प्लेन शराब एवं कच्ची महुंआ शराब कुल कीमत 11560 रूपयें की अवैध रुप से शराब बेचते एवं रखें  मिलने पर जप्त कर आबकारी अधि. के तहत कार्यवाही की गयी। ग्राम दरौडी में आरोपी अनुज पाल पिता दरसू पाल उम्र 28 साल निवासी दरौडी का अवैध रुप से 20 पाव देशी प्लेन शराब कुल कीमत 2160 रुपये की रखे मिलने पर जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। ग्राम कुटेश्वर में आरोपी रज्जूपाल पिता जगन्नाथ चौधरी उम्र 42 साल निवासी हरदुआ  का अवैध रुप से 16 पाव देशी प्लेन शराब कीमत 1600 रुपये की रखे मिलने पर जप्त कर  आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है । ग्राम बरही में आरोपी विमल चौधरी पिता स्व.झल्लू चौधरी उम्र 24 साल निवासी बरही का अवैध रुप से 05 लीटर कच्ची महुंआ शराब कीमत 1000 रूपये की रखे मिलने पर जप्त कर  आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। ग्राम चपना दरौडी में आरोपी शिवकुमार पिता रामदास पटेल उम्र 27 साल निवासी दरौडी का अवैध रुप से 18 पाव देशी प्लेन शराब कुल कीमत 1800  रुपये की रखे मिलने पर जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। इसी तरह ग्राम कनौर में आरोपी निरपत रघुवंशी पिता रामपति रघुवंशी उम्र 53 साल निवासी कनौर का अवैध रुप से 16 पाव देशी प्लेन शराब कीमत 1600  रखे मिलने पर जप्त करआबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। ग्राम बरनमहगनां में आरोपी अशोक पुरी पिता दीपक पुरी उम्र 22 साल निवासी बरनमहगवां का अवैध रुप से 18 पाव देशी प्लेन शराब कीमत 1800 रुपये की रखे मिलने पर जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। एवं ग्राम हदरहटा में आरोपी प्रदीप कुमार पिता पुसउ कोल उम्र 40 साल निवासी हदरहटा का अवैध रुप से  08 लीटर कच्ची महुंआ शराब कीमत 1600  रुपये की रखे मिलने पर जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी. विनोदकांत सिंह, उप निरी. के.के. पटैल चौकी प्रभारी खितौली, उप निरी. शैलेन्द्र सिंह सेंगर, सउनि. दिनेश गौतम,  सउनि. देवानंद शर्मा, प्र.आर. सतीश हल्दकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post