बजरंग कॉलोनी दुर्गा मंदिर के पास चाकू लिए उत्पात मचा रहा था युवक, घेराबंदी करके एनकेजे पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Oplus_131072

कटनी। एनकेजे पुलिस ने क्षेत्र के भ्रमण के दौरान अपराधिक प्रवत्ति के एक व्यक्ति को धारदार चाकू के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी हथियार लेकर किसी घटना को घटित करने के इरादे से घूम रहा था।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा होली एवं रमजान त्यौहार के मद्देनजर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु लगातार पैदल भ्रमण, वाहन चैकिंग, अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ एवं अपराधिक प्रवत्ति के व्यक्तियों पर निगाह रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अति पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में 6 मार्च 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की दुर्गा मंदिर के पास बजरंग कॉलोनी में एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर घूम रहा है, जो जनमानस को भयभीत कर रहा है। सूचना पर बजरंग कॉलोनी पहुंचकर पुलिस टीम ने आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सुनील यादव पिता गंगाधर यादव उम्र 36 साल निवासी बजरंग कॉलोनी थाना एन.के.जे. कटनी का होना बताया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप.निरी. अनिल यादव, प्र.आर. गणेश दत्त मिश्रा, प्र.आर. राजेन्द्र सोनी, प्र.आर. मुरलीधर सेन प्र.आर. आरिफ हुसैन, प्र.आर. कुलदीप सिंह, आर. अर्पित पटेल  की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *