समीक्षा बैठक में भिड़े बीएसी और सीएसी

कटनी। सभी बीएसी व सीएसी की समीक्षा बैठक गत दिवस बीआरसी कार्यालय में आयोजित की गई। बीआरसी मनोज गौतम की मौजूदगी में एफएलएन की गतिविधियों पर चर्चा की गई। निगरानी के संबंध में चर्चा हुई। सभी बीएसी, सीएसी को सभी स्कूलों का निरीक्षण करने, सतत निगरानी करते हुए शिक्षा में सुधार लाने आदि को लेकर चर्चा की। छैमाही परीक्षा व नैस की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सीएसी और बीएसी के बीच मनमुटाव के चलते विवाद हो गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक राकेश दुबे बीएसी व राजेश चौबे सीएसी के बीच विवाद हो गया। राजेश चौबे अपनी बात रख रहे थे, तो बीआरसी ने कहा कि पहले हमारे एजेंडे सुन लीजिए, तब सीएसी ने कहा कि नहीं सर पहले मेरी बात सुन लीजिए। इसी बात को लेकर राकेश दुबे ने राजेश चौबे को टोका तो दोनों में जमकर तू-तू-मैं-मैं हो गई। अधिकारी व मौजूद शिक्षकों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। बीआरसी मनोज गौतम ने कहा कि दोनों को समझाइश देकर मामला शांत करा दिया गया है।