आजाद अध्यापक शिक्षक संघ कटनी ने सयुंक्त संचालक जबलपुर प्राचीश जैन से समस्याओं के निराकरण हेतु की भेंट

कटनी। गत 27 दिसंबर 2024 को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला शाखा कटनी की कार्यकारिणी संभागीय संयुक्त संचालक जबलपुर से कटनी जिले के नवीन शैक्षिक संवर्ग (अध्यापक संवर्ग) की समस्याओं के संदर्भ में सौजन्य भेट की। सर्वप्रथम अधिकारी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया तदोपरांत, कटनी जिले के माध्यमिक शिक्षको की क्रमोन्नति सूची जारी होने में हो रहे विलंब पर चर्चा की गई।
जिस सम्बन्ध में उनके द्वारा जानकारी दी गईं कि सोमवार 30 दिसंबर 2024 को जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में संयुक्त संचालक कार्यालय में सूची में जो थोड़ी भी विसंगतिया है दूर कर कटनी जिले के माध्यमिक शिक्षकों को नूतन वर्ष के प्रथम सप्ताह में ही क़मोन्नति आदेश मिल जाएंगे। प्रांतीय नेतृत्व भरत पटेल प्रांताध्यक्ष ने भी फोन में संयुक्त संचालक को स्पष्ट शब्दों में कहा की नूतन वर्ष के प्रथम सप्ताह में ही माध्यमिक शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश जारी हो जाए। अब लेट लतीफी स्वीकार्य नहीं होगी। साथ ही गुरूजी संवर्ग की भी समस्याओ पर भी चर्चा विस्तार से की गई। संयुक्त संचालक से भेंट करने वालों में सुशील कुमार दुबे जिलाध्यक्ष, शैलेंद्र सिंह बघेल जिला कार्यकारी अध्यक्ष, जिलाउपाध्यक्ष सुभाष सोनी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला संयुक्त संगठन मंत्री ब़जेश सिंह क्षत्रीय उपस्थित रहे।
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ कटनी ने सयुंक्त संचालक जबलपुर प्राचीश जैन से समस्याओं के निराकरण हेतु की भेंट
कटनी। गत 27 दिसंबर 2024 को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला शाखा कटनी की कार्यकारिणी संभागीय संयुक्त संचालक जबलपुर से कटनी जिले के नवीन शैक्षिक संवर्ग (अध्यापक संवर्ग) की समस्याओं के संदर्भ में सौजन्य भेट की। सर्वप्रथम अधिकारी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया तदोपरांत, कटनी जिले के माध्यमिक शिक्षको की क्रमोन्नति सूची जारी होने में हो रहे विलंब पर चर्चा की गई। जिस सम्बन्ध में उनके द्वारा जानकारी दी गईं कि सोमवार 30 दिसंबर 2024 को जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में संयुक्त संचालक कार्यालय में सूची में जो थोड़ी भी विसंगतिया है दूर कर कटनी जिले के माध्यमिक शिक्षकों को नूतन वर्ष के प्रथम सप्ताह में ही क़मोन्नति आदेश मिल जाएंगे। प्रांतीय नेतृत्व भरत पटेल प्रांताध्यक्ष ने भी फोन में संयुक्त संचालक को स्पष्ट शब्दों में कहा की नूतन वर्ष के प्रथम सप्ताह में ही माध्यमिक शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश जारी हो जाए। अब लेट लतीफी स्वीकार्य नहीं होगी। साथ ही गुरूजी संवर्ग की भी समस्याओ पर भी चर्चा विस्तार से की गई। संयुक्त संचालक से भेंट करने वालों में सुशील कुमार दुबे जिलाध्यक्ष, शैलेंद्र सिंह बघेल जिला कार्यकारी अध्यक्ष, जिलाउपाध्यक्ष सुभाष सोनी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला संयुक्त संगठन मंत्री ब़जेश सिंह क्षत्रीय उपस्थित रहे।