मड़ई आंगनबाड़ी केंद्र में जेंडर आधारित हिंसा रोकने आयोजित किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम

कटनी। आंगनबाड़ी केंद्र मड़ई परियोजना मुड़वारा में जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान हम होंगे कामयाब 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया के निर्देश पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रहे हम होगे कामयाब अभियान के तहत महिला सुरक्षा संवाद एवं जेंडर भेद जागरूकता अभियान, दीवार लेखन एवं महिला संगोष्ठी आयोजित की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह के निर्देश में जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में हम होगे कामयाब पखवाड़ा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधि का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही परियोजना अधिकारी विद्या पांडे के निर्देश में मड़ई आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रूपा बर्मन के द्वारा केंद्र में बाल विवाह की रोकथाम, महिला हिंसा, छोटे बच्चों के साथ यौन हिंसा, बाल मजदूरी, अन्य विषय की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बाल विवाह रोको शपथ ग्रहण समारोह किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बाल विवाह में दूल्हा दुल्हन बाराती का रोल प्ले कर संदेश दिया कि पहले पढ़ाई फिर बिदाई, पढ़ने लिखने की उम्र है बाल विवाह जुर्म है। इस दौरान ग्रामवासी एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।