दिव्य ज्योति रथ का कटनी आगमन 4 जनवरी को, होंगे भव्य कार्यक्रम, उमड़ेगा आस्था का सैलाब

कदनी। भारत भ्रमण पर निकली श्री जंढण सती दादी जी के दिव्य ज्योंति रथ का आगामी 4 जनवरी 2025 को कटनी आगमन हो रहा है। कटनी में प्रवेश पर जुहला रपटा स्थित बजाज एन्क्लेव पर कटनी के दादी भक्त ज्योति रथ की अगवानी करेंगे। तत्पश्चात हाथी, ऊंट, घोडा सहित एक सेमें महाराष्ट्र का प्रसिद्ध सैकड़ों पुरुष एवं महिलाओं के नेतृत्व में शोभायात्रा निकलेगी, जिसका संपूर्ण मार्ग में दादी भक्तों द्वारा पुष्पवर्षा, आतिशबाजी के साथ पूजा अर्चना कर स्वागत किया जायेगा। शोभायात्रा माई नदी के पास राहुल बाग़ में समाप्त होगी।
शाम 7 बजे से राहुल बाग में कलकता के कारीगरों द्वारा सुसज्जित दादी के दरबार में भव्य भजन संध्या हिंदुस्तान के सुप्रसिद्ध भजन प्रायक राजू मेहरा, ज्योति खन्ना, मूलचंद बजाज एन्ड पार्टी कलकत्ता और महाकौशल क्षेत्र के सुप्रसिद्ध भजन गायक राजू ग्रोवर संजू नाकरा एन्ड पार्टी के द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति की जावेगी। इस दौरान वाराणसी के पुरोहितों द्वारा महा आरती तथा छप्पन भोग का विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन को भव्य बनाने कटनी के दादी भक्त जुटे हुए हैं। उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की अपील की है।
दिव्य ज्योति रथ का कटनी आगमन 4 जनवरी को, होंगे भव्य कार्यक्रम, उमड़ेगा आस्था का सैलाब
कदनी। भारत भ्रमण पर निकली श्री जंढण सती दादी जी के दिव्य ज्योंति रथ का आगामी 4 जनवरी 2025 को कटनी आगमन हो रहा है। कटनी में प्रवेश पर जुहला रपटा स्थित बजाज एन्क्लेव पर कटनी के दादी भक्त ज्योति रथ की अगवानी करेंगे। तत्पश्चात हाथी, ऊंट, घोडा सहित एक सेमें महाराष्ट्र का प्रसिद्ध सैकड़ों पुरुष एवं महिलाओं के नेतृत्व में शोभायात्रा निकलेगी, जिसका संपूर्ण मार्ग में दादी भक्तों द्वारा पुष्पवर्षा, आतिशबाजी के साथ पूजा अर्चना कर स्वागत किया जायेगा। शोभायात्रा माई नदी के पास राहुल बाग़ में समाप्त होगी। शाम 7 बजे से राहुल बाग में कलकता के कारीगरों द्वारा सुसज्जित दादी के दरबार में भव्य भजन संध्या हिंदुस्तान के सुप्रसिद्ध भजन प्रायक राजू मेहरा, ज्योति खन्ना, मूलचंद बजाज एन्ड पार्टी कलकत्ता और महाकौशल क्षेत्र के सुप्रसिद्ध भजन गायक राजू ग्रोवर संजू नाकरा एन्ड पार्टी के द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति की जावेगी। इस दौरान वाराणसी के पुरोहितों द्वारा महा आरती तथा छप्पन भोग का विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन को भव्य बनाने कटनी के दादी भक्त जुटे हुए हैं। उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की अपील की है।