पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहब के साथ निकली विशाल संकीर्तन यात्रा, बरही रोड गुरुद्वारे से यात्रा का हुआ शुभारंभ, जगह-जगह धर्म प्रेमी लोगों ने किया यात्रा का स्वागत

कटनी। सिख समाज द्वारा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में आज बरही रोड स्थित गुरुद्वारे से पंज प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहब के साथ विशाल संकीर्तन यात्रा निकाली गई। सिख समाज द्वारा बीते कुछ दिनों से गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रकाश पर्व पर बीते 10 दिनों तक भोर में प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें सिख समाज के साथ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद अमकूही निवासी आशीष तिवारी भी पूरी श्रद्धा भाव के साथ हर दिन मौजूद रहे। आज निकाली गई संकीर्तन यात्रा में भी भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद श्री तिवारी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए सर्वप्रथम गुरु ग्रंथ साहब के दर्शन किए। उसके उपरांत पंज प्यारों का पुष्प मालाओं से स्वागत करते हुए यात्रा में हिस्सा लिया।
आपको बता दें कि 15 नवंबर को सिख समाज के द्वारा धूमधाम से गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा इसके एक दिन पूर्व आज बुधवार को गुरुद्वारे से विशाल संकीर्तन यात्रा निकाली गई। गुरुद्वारे से निकाली गई संकीर्तन यात्रा नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए चल रही थी। इसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय एवं सिंधी समुदाय सहित अन्य धर्म प्रेमी लोग हिस्सा ले रहे थे। संकीर्तन यात्रा के साथ गुरु ग्रंथ साहब की झांकी भी मौजूद थी। जिसे देखने के लिए धर्म प्रेमी लोग अभिभूत नजर आए। संकीर्तन यात्रा का धर्म प्रेमी लोगों के द्वारा जगह-जगह पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। यात्रा में चल रहे लोगों के स्वागत सत्कार के लिए धर्म प्रेमी लोगों के द्वारा जगह-जगह पर प्रसाद वितरण के काउंटर भी लगाए गए थे।