कांटी मोड पर नवनिर्मित पेट्रोल पंप के पीछे जमी थी जुआडियो की महफिल, विजयराघवगढ़ पुलिस ने मारी रेड, एक जुआड़ी और चार बाइक जब्त, फरार हुए सात की सरगर्मी से तलाश
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक रीतेश शर्मा थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से लाभ अर्जित करने के आशय से तास पत्तों पर रूपये पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते जुआ फड़ पर कार्यवाही की गई।।
पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार जुआ, सट्टा, शराब पर अंकुल लगाने के निर्देशन पर 4,5 अक्टूबर की दरम्यानी रात थाना प्रभारी रीतेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कांटी मोड़ स्थित नवनिर्मित नायरा पेट्रोल पंप के पीछे अवैध रूप से जुआ फड़ बैठने की सूचना मिलने पर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस के द्वारा घेरा बंदी कर जुआ खेल रहे जुआडि़यान कल्लू उर्फ राजकुमार जायसवाल पिता घसीटा जायसवाल को मौके पर हिरासत में लिया गया शेष जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर घटना स्थल से फरार हो गये। जुआ फड़ से 1250 रूपया एवं 4 नग मोटर साईकल कीमती 6 लाख रूपया की जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। हिरासत में लिये गये आरोपी कल्लू उर्फ राजकुमार जायसवाल पिता घसीटा जायसवाल ने पूछताछ में उसके साथी जुआड़ी लाला ताम्रकार, कल्लू जोशी, अमानत खान, अजमत खान, करिया खटिक, प्रदुम खटिक, गुल्लू खान के जुआ फड़ में मौजूद होने की जानकारी दी है। सभी आरोपियों के विरूद्ध मामला धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। शेष फरार आरोपियों की तलास पुलिस टीम लगातार कर रही है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी रितेश शर्मा, सउनि जय सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक मुकेश परस्ते, राजकुमार शर्मा, पप्पू प्रजापति, नेहा राजपूत, आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।