कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत बने वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन के जबलपुर संभागीय प्रवक्ता

कटनी। सामाजिक, राजनीतिक और अधिकारी-कर्मचारी जगत में लंबे समय से सक्रिय एवं महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे रहे सेवानिवृत्त शिक्षक कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत को ‘वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन’ में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रांतीय उपाध्यक्ष पंडित रामाधार गौतम एवं पंडित रामनरेश त्रिपाठी की अनुशंसा पर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष राजकुमार दुबे ने उन्हें जबलपुर संभाग का संभागीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।
संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, श्री सिंह की कार्यशैली, जुझारूपन, सबको साथ लेकर चलने की क्षमता और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है, ताकि संभाग स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके। कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत को संभागीय प्रवक्ता बनाए जाने पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, पेंशनर साथियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है। सभी ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रांतीय नेतृत्व के इस निर्णय की सराहना की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *