ग्रामीण स्कूलों में शिक्षा सुविधाओं को सुधारने अखिल पांडे की सराहनीय पहल, सुनहरा भटगवां और सुनहरी के बच्चों को मिली नई बेंच-डेस्क

कटनी। ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। ग्राम सुनहरा भटगवां और सुनहरी के विद्यालयों में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता अखिल पांडेय के सहयोग से छात्र-छात्राओं को नई बेंच एवं डेस्क उपलब्ध कराई गईं।
अब तक सुविधाओं के अभाव में कई बार बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती थी। नई बेंच और डेस्क मिलने से विद्यार्थियों को बैठकर पढ़ने की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे न केवल विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल बेहतर होगा, बल्कि बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शिक्षा के मंदिरों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के इस प्रयास की ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार ने सराहना करते हुए अखिल पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीण बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की यह पहल निश्चित ही प्रशंसनीय है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *