विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए निगम प्रशासन की पहल, डायमंड स्कूल के सामने बने स्पीड ब्रेकर, तेज रफ्तार वाहनों पर लगेगा अंकुश

कटनी। शहर में विद्यार्थियों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन ने माधवनगर क्षेत्र स्थित डायमंड इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया है। इस पहल से स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को सड़क पर अधिक सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। दरअसल, डायमंड स्कूल के सामने से गुजरने वाले मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन ने चिंता जताई थी। विद्यालय में करीब एक हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। सुबह स्कूल आने और छुट्टी के समय विद्यार्थियों की आवाजाही अधिक होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इसे देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने नगर निगम प्रशासन से स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने का अनुरोध किया था।
विद्यालय प्रबंधन के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन ने संबंधित स्थल पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की व्यवस्था की। इससे स्कूल के सामने से गुजरने वाले वाहन चालकों को गति नियंत्रित करनी होगी और विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन में मदद मिलेगी। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि नागरिकों की सुविधा, यातायात सुरक्षा और जनहित से जुड़े मामलों में प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं वाहन चालकों से अपील की गई है कि स्कूलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें तथा निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *