अमृतवेला ट्रस्ट के रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवाभाव, 164 लोगों ने किया महादान, गुरु नानक देव जी के सेवा और मानवता के संदेश को किया आत्मसात, रक्तदाताओं की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

कटनी। मानव सेवा और परोपकार की भावना को चरितार्थ करते हुए अमृतवेला ट्रस्ट, माधवनगर (पॉपटानी हॉल), कटनी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 164 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंदों को जीवनदान देने की दिशा में सराहनीय योगदान दिया। गुरु नानक देव जी के सेवा, समर्पण और मानवता के संदेश से प्रेरित इस आयोजन में युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान करने पहुंचे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर में रक्तदाताओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी की गई थी।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर अमृतवेला ट्रस्ट समय-समय पर सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। शिविर की सफलता पर अमृतवेला ट्रस्ट ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम, सहयोगियों एवं समस्त संगत के प्रति आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट सदस्यों ने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सेवाभाव से यह पुनीत कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *