जंगल में गुलजार हो रहा था जुए का फड़, निवार पुलिस ने मारी रेड, 5 जुआरी रंगे हाथों हुए गिरफ्तार

कटनी। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में माधवनगर थाना क्षेत्र की चौकी निवार पुलिस ने ग्राम सुनेहरा के जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर पांच जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 19 हजार 800 रुपये नगद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को चौकी निवार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुनेहरा के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ लिया। तलाशी एवं कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 19,800 रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद किए गए। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र, सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, देवेश कोस्टा, संतोष प्रजापति, आरक्षक अरविंद कुशवाहा एवं चौकी के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।