शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो डंडों से कर दी मारपीट, बड़वारा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मजदूर से शराब के लिए पैसों की कर रहे थे मांग

Oplus_16908288

कटनी। शराब पीने के लिए रुपये मांगने और पैसे देने से इनकार करने पर एक मजदूर के साथ मारपीट करने के मामले में बड़वारा पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सलैया ठाकुर निवासी तुलसीदास राव (45 वर्ष) ने 12 नवंबर 2026 को थाना बड़वारा में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि 11 नवंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान गांव के विमल सिंह रघुवंशी और अंकित सिंह रघुवंशी वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। फरियादी ने खुद को मजदूर बताते हुए रुपये देने में असमर्थता जताई तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ में लिए डंडों से मारपीट कर दी। हमले में फरियादी के दोनों हाथों, बाएं पैर की पिंडली, कमर और कान के पीछे चोटें आईं।
मामला दर्ज होने के बाद से चल रहे थे फरार
फरियादी की शिकायत पर बड़वारा पुलिस ने अपराध क्रमांक 663/26 के तहत धारा 119(1), 296(बी), 351(2), 115(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। घटना के बाद से फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने 13 नवंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक रामनाथ साकेत, प्रताप सिंह, रघुवीर सिंह, महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नीतेश डोंगरे एवं वीरेन्द्र चढ़ार की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *