ऑपरेशन मुस्कान के तहत बहोरीबंद पुलिस को मिली सफलता, दमोह के सिंगरामपुर से नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब, पुलिस ने सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंपा

Oplus_16908288

कटनी। नाबालिग बालक-बालिकाओं की गुमशुदगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत बहोरीबंद पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घर से बिना बताए लापता हुई नाबालिग बालिका को दमोह जिले के सिंगरामपुर से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को बालिका के परिजन ने थाना बहोरीबंद में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत पर थाना बहोरीबंद में अपराध क्रमांक 563/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विश्वसनीय सूचना पर पुलिस ने की तलाश
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बालिका की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर पतासाजी शुरू की। इसी दौरान विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने दमोह जिले के सिंगरामपुर पहुंचकर नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया।
पुलिस द्वारा बालिका से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथ किसी अप्रिय घटना के घटित होने की जानकारी नहीं दी। इसके बाद आवश्यक दस्तयाबी एवं न्यायालयीन कथन की प्रक्रिया पूरी कर बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक चूड़ामणि पांडे, प्रधान आरक्षक भोलाराम गुप्ता, आरक्षक मोहित साहू, नरेंद्र, महिला आरक्षक वंदना एवं साइबर सेल के आरक्षक शुभम की अहम भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *