आदिवासी समाज के सम्मान और किसानों के हितों को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और सांसद का पुतला दहन

कटनी। आदिवासी समाज की अस्मिता, संस्कृति एवं संवैधानिक अधिकारों के सम्मान और किसानों के हितों की रक्षा की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण तथा आदिवासी संगठन कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में पुरानी कचहरी चौराहा कटनी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद जनार्दन मिश्रा का पुतला दहन कर प्रदेश सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सार्वजनिक मंच से उठाए गए सवालों का विरोध रहा। वहीं सांसद जनार्दन मिश्रा के किसान विरोधी बयान को लेकर भी कांग्रेसजनों ने नाराजगी जाहिर करते हुए उनका पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस महज एक आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की गौरवशाली पहचान, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, संघर्ष और संवैधानिक अधिकारों का प्रतीक है। ऐसे महत्वपूर्ण दिवस की महत्ता पर सवाल उठाना आदिवासी समाज की भावनाओं और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। वहीं किसानों के हितों के विरुद्ध दिए गए बयानों को भी कांग्रेस ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष शहर एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि आदिवासी समाज का सम्मान और किसानों के अधिकार कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। जनभावनाओं को आहत करने वाले बयानों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करती रहेगी।
आदिवासी संगठन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय कोल ने कहा कि आदिवासी समाज की अस्मिता, संस्कृति और परंपराएं हमारी गौरवशाली विरासत हैं। इनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। आदिवासी समाज अपने अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करता रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक बसंत सिंह, रजनी वर्मा, ओमकार सिंह टेकाम, अजय सिंह, रंजीत सिंह, तुलाराम गोटिया, प्रेम बत्रा, राजा जगवानी, जालेम यादव, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, प्रशांत जायसवाल, आनंद पटेल, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, आदित्य जैन, नारायण निषाद, मंगल सिंह, नरेंद्र राय, विजय नारायण सिंह, जॉर्ज डेविड, अदिता वर्मा, माया चौधरी, लता खरे, रुक्मिणी पांडे, कल्पना पाठक, राजकुमार कल्लू विश्वकर्मा, रमेश अहिरवार, अंशु गुप्ता, शरद खटीक, रामनरेश सिंह, राजेश निषाद, विकास निगम, श्याम गोटिया, इरशाद खान, फरीद खान, आकाश ताम्रकर, साहिल नामदेव एवं हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज के सम्मान, किसानों के स्वाभिमान और आमजन के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *