मादक पदार्थों की तस्करी में एनकेजे पुलिस की कार्रवाई, 3 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, मुंगाबाई छपरवाह तिराहे के पास से पकड़ा गया आरोपी

Oplus_16908288

कटनी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एनकेजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 किलोग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल कटनी भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को एनकेजे पुलिस की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुंगाबाई छपरवाह तिराहे के पास आम रास्ते पर एक व्यक्ति सफेद रंग का थैला और नीले रंग की पन्नी लेकर बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह कथित तौर पर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शनि उर्फ कुलदीप कुशवाहा, पिता राजेंद्र कुशवाहा, निवासी प्रेमनगर, थाना एनकेजे, जिला कटनी बताया। पुलिस द्वारा उसके पास रखे थैलों की तलाशी लेने पर कुल 3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में एनकेजे थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक बालगोविंद प्रजापति, प्रधान आरक्षक राजकुमार शर्मा तथा आरक्षक अर्पित पटेल, रणविजय सिंह, अनमोल सिंह, उमेश सिंह और ओमशिव तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *