जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी, गुरु नानक जयंती पर अमृतवेला ट्रस्ट लगाएगा रक्तदान शिविर

कटनी। जिले के स्वास्थ्य ढांचे से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। जिला अस्पताल स्थित जिला ब्लड बैंक में इन दिनों रक्त की कमी की समस्या बताई जा रही है। इसके चलते गंभीर मरीजों, विशेष रूप से मासूम बच्चों और गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता के समय रक्त उपलब्ध कराने में परेशानी हो सकती है। ऐसे समय में मानव सेवा और परोपकार के उद्देश्य से अमृतवेला ट्रस्ट, माधव नगर द्वारा गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर 15 नवंबर 2026, रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक अमृतवेला पोपटानी हॉल, माधव नगर में आयोजित होगा।
ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि गुरु नानक देव जी ने मानवता, सेवा और परोपकार का संदेश दिया है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकती है। आयोजकों ने शहर के युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आयें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *