‘मुस्कान की दिवाली’ से रोशन हुई कटनी की बस्तियां, 350 बच्चों को बांटे उपहार, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल, नए कपड़े, फल और दैनिक उपयोग की सामग्री पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

कटनी। दीपावली की खुशियां जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित सेवा अभियान ‘मुस्कान की दिवाली’ इस वर्ष भी कटनी शहर की विभिन्न बस्तियों में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। वर्ष 2019 से निरंतर चल रहे इस अभियान के तहत माली समाज एवं आसपास की बस्तियों के लगभग 350 जरूरतमंद बच्चों को नए कपड़े, ताजे फल, नमकीन, बिस्किट और दैनिक आवश्यकता की सामग्री वितरित की गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।
स्वाति पाठक ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विख्यात समाजसेविका स्वाति पाठक उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और संस्था के युवाओं के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से लगातार जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियां भरने का प्रयास बेहद प्रेरणादायक है। दीपावली की सच्ची खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने में ही है।
2019 से निरंतर जारी है सेवा अभियान
फाउंडेशन के अध्यक्ष अरजीत खरे, सचिव मयंक त्रिसोलिया, महामंत्री विप्रांशु पटेल एवं महामंत्री दशमीत सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में वितरण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संस्था के सदस्यों ने विभिन्न बस्तियों में पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताया और उनके बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं।
सदस्यों ने उत्साह से निभाई सहभागिता
आयोजन में अमन सुहाने, रोहित गट्टानी, अंशिका, भवानी कनौजिया, अंशू हरबोल, जय सोनी, सुशील तिवारी, अभिनव, आदर्श पटेल, अनुराग सोनी, प्रभात विश्वकर्मा, पलक जैन, रिया मंग्लानी, अभिनव तिवारी, उद्देश्य गुप्ता, अभय पांडे, संकल्प खरे, मनाली निषाद, जया थापा एवं रिचा सहित संस्था के अन्य सदस्यों की प्रमुख सहभागिता रही। सभी सदस्यों ने मिलकर इस पहल को सफल बनाया। ‘मुस्कान की दिवाली’ अभियान ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि त्योहारों की सार्थकता केवल अपने घरों को रोशन करने में नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां बांटने में भी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *