विजयराघवगढ़ पुलिस ने पटाखा दुकानों और गोदामों का किया आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देश

कटनी। आगामी त्योहारों को देखते हुए विजयराघवगढ़ पुलिस ने पटाखा दुकानों एवं गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों को शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए सुरक्षा के समुचित इंतजाम करने और सावधानीपूर्वक पटाखों का विक्रय करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। निरीक्षक एवं थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ अभिषेक चौबे तथा तहसीलदार विजयराघवगढ़ मनीष शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया।
दुकानदारों को दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश
आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में संचालित अस्थाई पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकान संचालकों को शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने, विस्फोटक सामग्री के विक्रय के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा सतर्कता के साथ कार्य करने की समझाइश दी गई। साथ ही दुकानों के आसपास असामाजिक तत्वों को दूर रखने और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए।
त्योहारों के मद्देनजर पुलिस सतर्क
पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पटाखों के सुरक्षित विक्रय को लेकर निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *