बड़वारा में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 50 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 1 किलो 178 ग्राम गांजा जब्त

Oplus_16908288

कटनी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़वारा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 178 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 18 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर को बड़वारा पुलिस की टीम देहात भ्रमण पर थी। इसी दौरान ग्राम मझगवां बसाड़ी रोड स्थित वेयरहाउस के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की पन्नी लेकर सड़क किनारे खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसके घबराने और संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान इन्द्रभान सिंह राठौर (50), निवासी ग्राम सिजहनी, थाना बड़वारा, जिला कटनी के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक की पन्नी में रखा 1 किलो 178 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी से गांजे के स्रोत के संबंध में पूछताछ की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक रामनाथ साकेत, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र कुमार चढ़ार और आरक्षक रवि कुमार कोरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *