वन भोज में शामिल हुए बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे, किया पौधरोपण, रिटायर्ड टीआई गिरीश खरे के फार्म हाउस में हुआ आयोजन, शरद गिरीश खरे ने साथियों सहित ली भाजपा की सदस्यता

कटनी। बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रणय प्रभात पांडे धरमपुरा स्थित रिटायर्ड थाना प्रभारी गिरीश खरे के फार्म हाउस में आयोजित वन भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत खरे परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर शरद गिरीश खरे ने अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वन भोज के दौरान सभी ने आपसी मेल-मिलाप के साथ समय बिताया। विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *