निवार पुलिस का जुआरियों पर शिकंजा, 21 लोग पकड़े गए, 10,700 रुपये नगद जब्त, ग्राम जरवाही में चल रहा था जुआं फड़

कटनी। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निवार पुलिस चौकी की टीम ने ग्राम जरवाही में जुए के फड़ पर छापामार कार्रवाई करते हुए 21 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 10,700 रुपये नगद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अनिमेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
गत 19 अक्टूबर 2026 को निवार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जरवाही में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर कथित रूप से जुआ खेल रहे 21 लोगों को पकड़ा। मौके से 10,700 रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद किए गए।
ये पकड़े गए
पकड़े गए सभी 21 व्यक्ति ग्राम जरवाही, थाना माधवनगर के निवासी हैं। इनमें राजकुमार कोल, अर्जुन कुम्हार, बलराम रैदास, रामनरेश रजक, ओमप्रकाश रजक, सुनील चौधरी, रामफूल चौधरी, सोनू भूमिया, नरेश भूमिया, बलवंत भूमिया, गुड्डा कोल, राजेश कुमार, राजन भूमिया, बारे लाल भूमिया, अठ्ठी भूमिया, शिवचरण भूमिया, सोहन कोल, मख्खु कोल, रामदास कुम्हार, शेखलाल भूमिया एवं
बिनोद कुम्हार शामिल है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की है। सम्पूर्ण कार्रवाई चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। इसमें सहायक उपनिरीक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, देवेश कोस्टा, अंकित दुबे, आरक्षक अरविंद कुशवाहा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *