माधवनगर दशहरा व्यवस्थाओं का पुलिस अधीक्षक ने लिया जाएगा, दशहरा उत्सव जुलूस प्रभारी के साथ किया पैदल भ्रमण, सीसीटीवी की निगरानी बढ़ाने के निर्देश

कटनी। शारदेय नवरात्र पर्व उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर में उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। मां भवानी की आकर्षक प्रतिमाएं पूजा पंडालो में स्थापित की गई है। हर वर्ष की तरह माधव नगर में इस बार इस वर्ष भी दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है। दशहरा उत्सव जुलूस की तैयारी का जायजा लेने आज पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा दलबल के साथ माधव नगर पहुंचे। यहां पर उन्होंने दशहरा उत्सव जुलूस प्रभारी बंटू रोहरा के साथ जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने के निर्देश
21 अक्टूबर को माधव नगर में मनाए जाने वाले दशहरा पर्व की तैयारियों का जायजा लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने जुलूस प्रभारी बंटू रोहरा से जुलूस मार्ग में सीसीटीवी कैमरो की निगरानी बढ़ाने और आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए कहा। इस दौरान जुलूस प्रभारी श्री रोहरा ने कहा कि जुलूस मार्ग पर जहां सीसीटीवी कैमरो की कमी है वहां पर कमेटी के द्वारा आवश्यकता अनुसार कैमरे अवश्य लगाए जाएंगे। पूरे जुलूस मार्ग पर सीसीटीवी कैमरो से निगरानी रखी जाएगी।

बदमाशों पर रहेगी नजर
भ्रमण करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने माधव नगर पुलिस के साथ-साथ अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बरती न जाए। स्थानीय निगरानी बदमाशों के साथ-साथ संदिग्ध नजर आने वाले लोगों पर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपको बता दें कि माधव नगर में आयोजित होने वाले दशहरा जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए जुलूस समिति के संरक्षक गंगाराम कटारिया, झमटमल थारवानी, वीरू तीर्थनी, प्रकाश आहूजा, राजू मखीजा, श्याम पंजवानी की देख रेख में अध्यक्ष सुशील मोटवानी, जुलूस प्रभारी बंटू रोहरा, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील तलूजा के द्वारा व्यापक तौर पर व्यवस्थाएं की जा रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *