कलेक्टर, एसपी और निगमायुक्त ने किया दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्गों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी ने रविवार शाम कटनी शहर में पैदल भ्रमण कर 20 अक्टूबर को होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन चल समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से सुभाष चौक, झंडा बाजार, सुक्खन चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, शेर चौक, आजाद चौक और आजाद चौक से गाटर घाट विसर्जन कुण्ड मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, निगमायुक्त तपस्या परिहार, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीएम जितेन्द्र पटेल सहित बिजली विभाग के डीई शहर मुकेश महोबे एवं नगर निगम के राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *