करन बिहारी सहित चार फरार वारंटी गिरफ्तार, जबलपुर, रंगनाथ नगर और बरगवां क्षेत्र से पकड़े गए आरोपी

Oplus_16908288

कटनी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटनी पुलिस द्वारा फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना माधवनगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने और शराब पीने के लिए पैसे मांगने के मामलों में फरार तीन आरोपी तथा वर्ष 2017 के आर्म्स एक्ट प्रकरण का एक स्थायी वारंटी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी (अजाक) अनिमेश द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में की गई।
लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने जून 2026 में शराब पीने के लिए पैसे मांगने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार करन बिहारी राजपूत को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबलपुर जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
वहीं, वर्ष 2017 के आर्म्स एक्ट प्रकरण में फरार चल रहे स्थायी वारंटी धीरज चौधरी को रंगनाथ नगर क्षेत्र से पकड़ा गया। उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत भी प्रकरण दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इसी तरह, जुलाई 2026 में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में फरार साहिल पासी एवं प्रियांशु साहू को बरगवां क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 622/2026 दर्ज है।
न्यायालय में किया पेश
माधवनगर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार आरोपियों, स्थायी वारंटियों और अन्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *