पारिवारिक विवाद से लेकर वित्तीय धोखाधड़ी तक की शिकायत लेकर पीड़ित पहुंचे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई जनसुनवाई, एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

कटनी। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को विस्तार से समझा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि कुछ प्रकरणों में दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
पारिवारिक विवाद से लेकर वित्तीय धोखाधड़ी तक की शिकायतें
जनसुनवाई में पारिवारिक एवं पड़ोस संबंधी विवाद, दस्तावेजों का दुरुपयोग कर ऋण लेने से जुड़ी धोखाधड़ी, पैसों के लेन-देन के विवाद, मकान एवं दुकान पर अवैध कब्जे, महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग, वित्तीय धोखाधड़ी, प्लॉट एवं भूमि विवाद, महिला अपराध तथा पुलिस द्वारा शिकायत पर सुनवाई नहीं किए जाने जैसी समस्याएं सामने आईं। पुलिस अधिकारियों ने सभी आवेदकों की समस्याओं को संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने और शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।
ये अधिकारी रहे उपस्थित
जनसुनवाई कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा, एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी एवं डीएसपी अनिमेष द्विवेदी सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *