टहकारी के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, पांच गंभीर घायल

कटनी। कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत टहकारी के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में एक महिला, एक पुरुष और दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की जानकारी मिलते ही रीठी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने डायल 112 की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए रीठी के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई
घटना के संबंध में सहायक उपनिरीक्षक दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में शामिल सभी लोग कुठला थाना क्षेत्र की बिलहरी चौकी अंतर्गत केमोरी गांव के निवासी हैं। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *