गोल बाजार रामलीला मैदान में दशरथ-कैकेयी संवाद का हुआ भावपूर्ण मंचन, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

कटनी। गोल बाजार रामलीला मैदान में रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में राजा दशरथ और रानी कैकेयी के संवाद का प्रभावशाली एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय और शानदार संवाद अदायगी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रसंग की मार्मिक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम शहर की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उनके मार्गदर्शन में रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। दशरथ-कैकेयी संवाद रामायण का एक महत्वपूर्ण प्रसंग है, जो वचन की मर्यादा और कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश देता है। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। गोल बाजार रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *