मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शिव भक्तों की अनूठी सेवा, AS होटल में निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

कटनी। प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी मैहर माता के दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में शिव भक्तों द्वारा सराहनीय पहल की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए AS होटल में निःशुल्क ठहरने, भोजन-प्रसादी एवं फलों की व्यवस्था की गई है।
नवरात्रि के प्रारंभ होने से एक दिन पूर्व ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मैहर माता के दर्शन के लिए अपनी पदयात्रा प्रारंभ कर देते हैं। इसी क्रम में 9 अक्टूबर से मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए AS होटल में शिव भक्तों द्वारा निःशुल्क फलाहार, भोजन-प्रसादी और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जा रही है, ताकि लंबी पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। रात्रि के समय होटल परिसर में श्रद्धालु भजन-कीर्तन कर माता रानी की भक्ति में लीन रहते हैं। भक्तिमय वातावरण में रात्रि व्यतीत करने के बाद सुबह होते ही श्रद्धालु पुनः अपनी पदयात्रा प्रारंभ कर मैहर माता के दर्शन के लिए आगे बढ़ जाते हैं।
शिव भक्तों की इस सेवा भावना से पदयात्रियों को काफी सहयोग मिल रहा है। निःस्वार्थ भाव से की जा रही यह सेवा धार्मिक आस्था, मानवता और आपसी सहयोग का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करती है। मैहर माता के दर्शन के लिए निकलने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, विश्राम और फलाहार की निःशुल्क व्यवस्था निश्चित ही सराहनीय पहल है। शिव भक्तों की इस सेवा से श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बन रही है और भक्ति के साथ सेवा का संदेश भी प्रसारित हो रहा है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *