चाका में मिड-डे मील बना रहीं महिलाओं पर गिरा छज्जा, चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल, घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी

Oplus_16908288

कटनी। जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत चाका ग्राम पंचायत में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मिड-डे मील का भोजन तैयार कर रहीं महिलाओं के ऊपर अचानक भवन का छज्जा गिर पड़ा। हादसे में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, चाका ग्राम पंचायत में महिलाएं मिड-डे मील का भोजन तैयार कर रही थीं। इसी दौरान अचानक भवन का छज्जा भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। हादसे में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। छज्जा गिरने की घटना से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और तत्काल राहत एवं बचाव के प्रयास शुरू किए गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चारों महिलाओं का उपचार जारी है। फिलहाल भवन का छज्जा गिरने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसे के कारणों की जानकारी सामने आने का इंतजार है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *